थाना AHT गोरखपुर दिनांक 23.02.2023
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आज दिनांक 23.02.2023 को जनपद गोरखपुर के रिज़र्व पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में SJPU & AHTU की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक पुलिस अधीक्षक अपराध की अध्यक्षता में संपन्न की गई । जिसमें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी विभिन्न SOP,अनुसंधान एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्या , आश्रय गृहों में लंबे समय से आवासीय बच्चों के संबंध में चर्चा, पीड़िता के आवासन, बाल श्रम और भिक्षावृत्ति की रोकथाम, पीटी ऑफेंस पर प्राप्त निर्देशों के संबंध में कार्यवाही, किशोर न्याय अधिनियम 2015 मे हुए नवीनतम संशोधन, पॉक्सो एक्ट के मुकदमे पंजीकृत करते समय कार्यवाही, रेस्क्यू किए बालको के पुनर्वास के संबंध में चर्चा और बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा-निर्देश का पालन आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में डिप्टी जेलर डॉ बृजेश नारायण पांडे, वर्तमान बाल कल्याण समिति के सदस्यगण श्री जय प्रकाश आर्य , अभियोजन अधिकारी राजेश मल्ल, न्याय विभाग से अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड, श्रम विभाग के, शिक्षा विभाग के ADIOS श्री किरण कुमार, यूनिसेफ से श्री बृजेश चतुर्वेदी, DPO , चाइल्ड लाइन, आसरा सेल्टर होम निदेशक बी जूस पी संरक्षण अधिकारी संगीता सिंह डीसीपीयू , प्रतीक्षास्नेहालय काउंसलर सीमा सिंह, सेफ सोसायटी सदस्य , जेजेबी मेंबर मीनाक्षी सिंह, निदेशक मातृछाया चैरिटेबल श्री आलोक मणि त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक थाना AHT श्री शिव शंकर चौबे , उप निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता थाना एएचटी जनपद गोरखपुर के समस्त स्टाफ व सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
