Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना शाहपुर पुलिस ने पिता पुत्र को मिलाया

 थाना शाहपुर पुलिस ने पिता पुत्र को मिलाया 



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


 पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर द्वारा आवेदक श्री हरि ओम चतुर्वेदी पुत्र श्री रामसहाय चतुर्वेदी निवासी 263 एफ निकट पीएसी कैम्प जंगल तुलसीराम बिछिया थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के प्रार्थना पत्र के जांच करने तथा आवेदक के पिता की तलाश करने हेतु थाना शाहपुर पुलिस टीम को निर्देशित किया गया । जांच तथा तलाश से पाया गया कि आवेदक के पिता श्री रामसहाय पुलिस विभाग से R.S.O पद से रिटायर्ड अधिकारी है तथा उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है ।  जो नाराज होकर पांच वर्षो से कहीं चले गये थे । जो आज दिनांक 22.02.2023 को थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा मानवता व नैतिकता के बारे में बताते व समझाते हुए अथक प्रयास के बाद पिता व पुत्र को मिलाया गया । पिता व पुत्र इस कार्य प्रणाली से काफी प्रसन्न हुये । जिनके द्वारा तथा साथ में आये व्यक्तियों द्वारा इस कार्य की सराहना करते हुये भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।  दोनो लोग खुशी में गले लगे और थाना शाहपुर की पुलिस टीम की  प्रशंसा करते हुये अपने घर जंगल तुलसीराम बिछिया वापस लौटे ।  


जांच व तलाश करने वाली टीम 

1. प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

2. का0 नरेन्द्र यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर । 

3. का0 सिद्धार्थ गुप्ता थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies