Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आग लगने से चार मवेशियों में तीन जख्मी, एक की मौत

 आग लगने से चार मवेशियों में तीन जख्मी, एक की मौत



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम

 हासपाटी में गुरुवार की रात छप्पर में आग लगने के कारण कुल चार मवेशियों में तीन बुरी तरह झुलस गयी और एक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को  दी गई मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल  कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम हासपाटी निवासी यशवंता देवी पत्नी शिवकुमार ने पुलिस को बताया है कि-बीते गुरुवार की रात छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण हमारी चार मवेशियों में तीन बुरी तरह झुलस गई और एक ने दम तोड़ दिया । मरी हुई मवेशी की कीमत बाजार में  90 हजार रुपए बताई जा रही है। उक्त- संदर्भ में चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि- घटना की जांच की जा रही है। पीड़िता ने अभी तक किसी का नाम नहीं बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies