Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

फर्जी संगठनों को महत्व ना दें जिला प्रशासन और मीडिया– अश्वनी

 कर्मचारियों की पुरानी पेंशन सहित सभी लड़ाई कमजोर करने के लिए तैयार किए जा रहे हैं फर्जी संगठन– रूपेश


फर्जी संगठनों को महत्व ना दें जिला प्रशासन और मीडिया– अश्वनी



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर 26 फरवरी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गोरखपुर के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और मंत्री श्री अश्वनी श्रीवास्तव ने एक साझा बयान जारी कर आज प्रेस क्लब में हो रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव को फर्जी संगठन बताया है। उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों के पुरानी पेंशन सहित सभी लड़ाइयों को कमजोर करने के लिए सरकार के इशारे पर इस तरह के फर्जी संगठन तैयार किए जा रहे हैं जिनका प्रदेश से लेकर जिला तक कोई अस्तित्व नहीं है। शासन द्वारा हरिकिशोर तिवारी गुट को ही असली राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का संगठन माना गया है।

मंत्री अश्विनी श्रीवास्तव ने कहा जिला प्रशासन और मीडिया ऐसे फर्जी संगठनों को बिल्कुल महत्व ना दें यह संगठन सिर्फ कागजों पर ही रहेगा जमीनी स्तर पर इनका कर्मचारी हित से कोई लेना देना नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies