व्यपहरण के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चलायें जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक उरूवा बाजार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 39/23 धारा 363 भादवि थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त अजय पुत्र बालकिशुन निवासी ग्राम इन्द्रपार बुजुर्ग थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1.उ0नि0 प्रमोद यादव थाना उरुवा बाजार, गोरखपुर
2.कां0 शिवम पटेल थाना उरुवा बाजार, गोरखपुर
3.म0का0 प्रिया सिंह थाना उरूवा बाजार ,गोरखपुर
