Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अपंजीकृत हास्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, दर्जनों पैथालॉजी व हॉस्पिटल पर हुई कार्यवाही

 अपंजीकृत हास्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, दर्जनों पैथालॉजी व हॉस्पिटल पर हुई कार्यवाही



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर सीएमओ गोरखपुर के निर्देश पर एडिशनल सीएमओ अनिल सिंह ,डॉ नंदलाल कुशवाहा, प्रभारी चिकित्साधिकारी उरूवा डॉ जेपी तिवारी , गौरव सिंह की टीम ने अपंजीकृत नर्सिंगहोम व पैथालॉजी सेंटर के खिलाफ अभियान चलाकर सील किया। बंद पड़े सेंटरों पर नोटिस चस्पा किया।

  इस कार्यवाही से विकास खण्ड उरूवा के झोला छाप डॉक्टरों, नर्सिगहोम तथा पैथालॉजी सेंटरो संचालकों में हड़कंप मच गई।एकाध लोगों को छोड़ सभी बंद मिले।

   बंद पड़े सेंटरों पर नोटिस में स्पष्ट निर्देश है कि आपका पैथालॉजी/हॉस्पिटल बंद पाया गया।जो अपंजीकृत है। यदि आपका पैथालॉजी/ हॉस्पिटल भविष्य में संचालित पाया गया तो सील करते हुए विधिक कार्यवाही के साथ एफआईआर किया जाएगा।

  लोगों में चर्चा है कि यदि समय रहते अपंजीकृत हॉस्पिटल व सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग कार्यवाही किया होता तो प्रसूता की मौत नहीं होती।बीते शनिवार को प्रसूता की मौत के बाद  स्वास्थ विभाग जागा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies