चोरी करने के आरोप में 03 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी लैपटाप व चोरी का दो हजार रूपया बरामद
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्ग दर्शन में व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह रामगढ़ताल गोरखपुर के पर्यवेक्षण मे उ0नि0 पुरूषोत्तम आनन्द सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 118/2023 धारा 454/380/411/414 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर अभियुक्तगण 1.मो0 इरफान पुत्र स्व0 छोटटन खान निवासी मोहल्ला लालपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर 2.करीम उर्फ मोनू पुत्र मुर्तजा निवासी जाफराबाजार थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर 3. रवि वर्मा पुत्र प्रदीप वर्मा निवासी बसन्तपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक अदद लैपटाप चोरी का व दो हजार रूपया बरामद हुआ । उपरोक्त बरामद माल के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत है । जिसके सम्बन्ध मे अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 पुरूषोत्तम आनन्द सिंह चौकी प्रभारी आजादनगर थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 हरिप्रकाश यादव थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर।
4. हे0का0 सर्वजीत यादव थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
5. का0 प्रवीण यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
6. का0 सोनू सिंह थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
