दहेज हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में व0उ0नि0 सुनील कुमार त्रिपाठी मय हमराह थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 417/2022 धारा 498ए, 304बी, 504, 506, 120बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्ता कैलाशी देवी पत्नी रामभागवत निवासिनी ग्राम छपिया थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1- वरि0उ0नि0 सुनील कुमार त्रिपाठी थाना खजनी जनपद गोरखपुर
2- म0का0 रोली ओझा थाना खजनी जनपद गोरखपुर
