Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गौ-तस्करी करने वाले 05 अभियुक्तगण के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही

 गौ-तस्करी करने वाले 05 अभियुक्तगण के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर पिपराइच संगठित माफियाओं/अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्गदर्शन व स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण मे जघन्य अपराधों से सम्बन्धित अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना पिपराइच पर मु0अ0सं0 350/22 धारा 34/307/504/506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 बनाम 1. राजमन चौरसिया पुत्र रामहित चौरसिया निवासी रसूलपुर थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर 2. मोहन पुत्र रतन सिंह सा0 गढसौली थाना बलदेव जनपद मथुरा 3. किशोर यादव पुत्र हीरा यादव सा0 बेलवा छितूर उर्फ काजीपुर थाना पटेहरवा जनपद कुशीनगर 4. भुख्खल यादव पुत्र रामबरन सा0 सपहा यादव पुत्र रामबरन सा0 सपहा नौका टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर 5.जितेन्द्र यादव पुत्र भुख्खल यादव सा0 सपहा नौका टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर पंजीकृत किया गया था । उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित गैंग लीडर 1.राजमन चौरसिया पुत्र रामहित चौरसिया निवासी रसूलपुर थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर जो अपने गैंग के सदस्यो के साथ सुसंगठित आपराधिक गैंग बनाकर आर्थिक भौतिक लाभ हेतु गोकसी करने के इरादे से जानवरो को पिकप गाडी पर लादना जैसे जघन्य अपराध कारित करते है । इस गैंग के लीडर एवं सदस्यो के अपराधिक गतिविधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट जनपद गोरखपुर से अनुमोदन प्राप्त कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 147/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies