Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित 06 व्यक्तियों के कुल ₹ 206971.00 को साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर की टीम ने वापस दिलाया

 ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित  06 व्यक्तियों के कुल  ₹ 206971.00 को साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर की टीम ने वापस दिलाया






हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन , पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर सेल टीम को लगाया गया था, जिसके क्रम में

1. योनो एप के माध्यम से पैसे भेजते समय अज्ञात खाते में  ₹ 25000.00 जमा हो जाने के संबंध में आवेदक श्री यदुन्नदन यादव निरीक्षक गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए संपूर्ण धनराशि ₹25000.00आवेदक के खाते में वापस कराए गए।                                                                                                                                                                                                                 2. फोन करके धोखे से फोनपे के माध्यम से ऑनलाइन कुल  ₹19972 धन निकासी कर लेने के संबंध में आवेदक श्री राकेश कुमार विश्वकर्मा निवासी  थाना  गुलरिहा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए निकाली की गई संपूर्ण धनराशि रुपए ₹19972 आवेदक के खाते में वापस कराए गए।



3. गूगल पे लिंक भेज कर खाते में पैसे भजने के बजाए खाते से  ही ₹ 32000.00 की धन निकासी लेने के संबंध में आवेदक श्री सूरज सिंह  निवासी बनकटा थाना सिकरीगंज द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए निकाली गई संपूर्ण धनराशि  आवेदक के खाते में वापस कराए गए।


4. पॉलिसी के नाम पर धोखे से लगभग ₹110000 कि धन निकासी किए जाने के संबंध में आवेदक श्री अजीत यादव निवासी सहजनवा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा तत्परता पूर्वक/ तकनीकी रूप से कार्यवाही करते हुए * निकाली की गई  धनराशि में से  रुपए 99,999 आवेदक के खाते में वापस कराए गए।



5. दोस्त बनकर पैसे भेजने के नाम पर लिंक भेज कर खाते से ही ₹20000 की धन निकासी लेने के संबंध में आवेदक श्री हरिओम चौहान  निवासी सरदार नगर थाना चौरी चौरा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए निकाली गई संपूर्ण धनराशि  आवेदक के खाते में वापस कराए गए।


6. ट्रैवल का किराया खाते में भेजने के बजाय ₹10000 की धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में आवेदक श्री संदीप त्रिपाठी  निवासी  थाना बड़हलगंज द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी की गई संपूर्ण धनराशि ₹10000 आवेदक के खाते में वापस कराए गए।


   बैंक खातों में पैसा वापस आने पर आवेदकगण उपरोक्त द्वारा साइबर सेल, अपराध शाखा गोरखपुर कार्यालय उपस्थित आकर पुलिस उच्चाधिकारी व साइबर सेल गोरखपुर पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद पत्र दिया ।


पुलिस टीम का नामः-

1. मुख्य आरक्षी शशि शंकर राय साइबर क्राइम सेल।

2. मुख्य आरक्षी शशिकांत जायसवाल साइबर क्राइम सेल।

3. आरक्षी पंकज कुमार गुप्ता  साइबर क्राइम सेल।

4. म0आ0 नीतू नाविक  साइबर क्राइम सेल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies