Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लूट व डकैती कारित करने वाले गिरोह के 08 अभियुक्तों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही

 लूट व डकैती कारित करने वाले गिरोह के 08 अभियुक्तों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा गैंगेस्टर व पूर्व के मुकदमों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गैंग लीडर अजीत मिश्रा उर्फ सोनू बाबा पुत्र स्व0 शम्भू मिश्रा निवासी सिधवाना थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर जो एक शातिर किस्म के अपराधी है । इनका एक संगठित गिरोह है । गैंग लीडर स्वयं व अपने गिरोह के सदस्यों 1. मनोज चौहान पुत्र दूधनाथ चौहान निवासी मोहरीपुर चौहान टोला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 2. मारूति नन्दन पुत्र दाताराम चौहान निवासी मोहरीपुर चौहान टोला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 3. मनोज साहनी पुत्र देवमुनि निवासी मोहरीपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 4. राजकुमार पुत्र रामलवट निवासी जंगल बेनी माधव नं0- 2 मोहरीपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 5. सुनील चौहान उर्फ बहादुर चौहान पुत्र स्व0 श्रीराम चौहान निवासी मोहरी पुर चौहान टोला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 6. मनोज साहनी उर्फ टमाटर पुत्र विदेशी निवासी  केवटहिया नकहा न01 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 7. वीरेन्द्र कसौंधन पुत्र स्व0 ठाकुर कसौंधन निवासी मोहरीपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के साथ आर्थिक व भौतिक बुनियादी या अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर चोरी एवं लूट जैसे अपराध कारित करते रहते हैं । इस गैंग के लीडर एवं सदस्यो के अपराधिक गतिविधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट जनपद गोरखपुर से अनुमोदन प्राप्त कर थाना कैण्ट पर मु0अ0सं0 153/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies