डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन 27 मार्च को होगा लांच नगर आयुक्त
पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत राप्तीनगर और विकास नगर 2 वार्डों में किया जाएगा शुरू
राप्ती नगर के 3000 विकास नगर के 2200 घरों को मिलेगा लाभ
सफलता मिलने के बाद 80 वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा प्रारंभ नगर आयुक्त
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर। नगर निगम के 80 वार्डों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने पहले दो वार्ड के पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत राप्तीनगर (3000) विकासनगर (2200) कुल 5200 घरों का कूड़ा कलेक्शन डोर टू डोर कलेक्शन करने का निर्णय लिया गया है सफलता मिलने के बाद 80 वार्ड में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि 27 मार्च को राप्तीनगर और विकास नगर वार्ड को पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य किया जाएगा जहां इन दोनों वार्डो के लगभग 5200 घरों का कूड़ा हमारे नगर निगम के कर्मचारी घर-घर पहुंचकर कूड़ा एकत्रित करेंगे इन वार्डों में कूड़ा कलेक्शन में कितने वाहन और कर्मचारियों की आवश्यकता है व्यवस्था कर ली गई है इन वार्ड के बुद्धिजीवी सम्मानित व्यक्तियों से वार्ता कर अन्य समस्याओं का निदान करने का कार्य किया जा रहा है जिससे 27 मार्च से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन लांच किया जाएगा। वही नगर आयुक्त ने बताया कि बुधवार से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि को देखते हुए सभी धार्मिक स्थलों के आसपास अभियान चलाकर साफ सुथरा कराया जा रहा जहां पर्याप्त मात्रा में संबंधित को हर मंदिरों के आसपास सफाई कराने के निर्देश दे दिए गए हैं गोरखपुर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर आयुक्त कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं अगर पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत दोनों वार्ड राप्तीनगर और विकास नगर में सफलता मिल जाती है तो 80 वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराने का कार्य किया जाएगा जिससे नगर निगम स्वच्छ और सुंदर हो सके।
