Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना राजघाट पर आये फरियादियों की सुनी गई फरियाद

 थाना राजघाट पर आये फरियादियों की सुनी गई फरियाद



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर राजघाट थाने पर आए हुए फरियादियों की सुनी गई फरियाद समस्याओं का किया गया निस्तारण। राजघाट थाने पर  समाधान दिवस लगाया गया। जिसमें फरियादियों की फरियाद सुनी गई, राजस्व विभाग संम्बधित शिकायतें आईं। आए हुए  शिकायतें को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थी शनिवार को लगाए जाने वाला थाना दिवस में राजस्व विभाग संम्बधित शिकायतें आई। जिसमें दाखिला खारिज, जमीन की पैमाइस, फर्जी बसियत, बैनामा, चकडोर आदि सम्बधित शिकायतें  थाना परिसर में बैठे क्षेत्र के लेखपाल राजस्व की टीम तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की फरियाद सुनी गई। थानाध्यक्ष राजघाट राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को थाना परिसर में समाधान दिवस लगाया गया। जिसमें आए हुए शिकायतो को राजस्व टीम के साथ मौके पर  निस्तारण हेतु भेजा गया फरियादियों से वार्ता कर जल्द समस्या निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर थानाध्यक्ष  राजेंद्र सिंह लेखपाल  राजस्व विभाग टीम मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies