Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 


अंतराष्ट्रीय महिला दिवस महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन




सारण, छपरा 10 मार्च : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च का मनाया जाता है। इस वर्ष 08 मार्च को होली पर्व होने के कारण आज दिनांक 10 मार्च 2023 को जिला प्रशासन सारण के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्रेक्षागृत सारण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सारण श्री राजेश मीणा के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ के पश्चात जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कार्यालय, आई.सी.डी.एस. सारण, छपरा के द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तृति दी गयी। जिसमें सामूहिक नृत्य कस्तुरबा गाँधी, आवासीय विद्यालय गड़खा के मूक बधिर बालिकाएँ शामिल हुई। शबीना अहमद, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सोनपुर, प्रियंका कुमारी एवं ज्योत्सना पाण्डेय के द्वारा गायन की प्रस्तृति दी गयी। इस अवसर पर विवेक समदर्शी एण्ड ग्रुप तथा लक्ष्मी कुमारी एण्ड ग्रुप के द्वारा सामूहिक गायक की प्रस्तृति दी गयी। इसके अलावे समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति अनिशा एण्ड ग्रुप की द्वारा की गयी।


इस अवसर पर जिलाधिकारी सारण श्री राजेश मीणा के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि आज महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पुरुषो से कमतर नही है। आज की महिलाएँ आत्म विश्वास से भरकर सफलता की उँचाईयों को छू रही है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस समारोह में जिलाधिकारी के द्वारा वर्ष 2022 के माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में टॉप तीन बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे वर्ष 2022 में इंटर वाणिज्य एवं कला संकाय में सारण में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले बालिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय सारण के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला पदाधिकारी एवं कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारण, श्री अमित कुमार, अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, निदेशक, डी.आर.डी.ए. श्री बलवंद चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री अरुण कुमार सिंह, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई.सी.डी.एस. सारण, कुमारी अनुपमा एवं जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies