कृभको द्वारा संकर बीज प्रोन्नत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संजीव शुक्ला हम भारती न्यूज सीतापुर।
जनपद सीतापुर के मजलिसपुर ग्राम में कृभको द्वारा एक संकर बीज प्रोन्नत कार्यक्रम अभियान का आयोजन किया गया ।उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीयू के चेयरमैन श्री नीरज वर्मा रहे । श्री प्रमोद सिंह कृषि सलाहकार श्री संजीव शुक्ला कृषि सलाहकार एवं क्षेत्रीय अधिकारी कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड सीतापुर श्री कुलदीप सिंह उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की शुरुआत श्री कुलदीप सिंह जी ने की जिसमें उन्होंने किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृभको के तरल जैव उर्वरक ,सिटी कंपोस्ट ,नेचुरल पोटाश की उपयोग विधि एवं मात्रा के बारे में जानकारी दी। उसके बाद श्री प्रमोद सिंह कृषि सलाहकार ने किसानों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जैविक खेती के नीतियां एवं उस पर दिए गए जोर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दें उसके बाद कृषि सलाहकार श्री संजीव शुक्ला जी ने किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज एवं जैविक खेती तरल जैव उर्वरक खाद का बीज उपचार करने की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दें ।अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नीरज वर्मा जी ने भारत सरकार द्वारा किसानों के प्रति चलाई जा रही योजनाओं एवं जैविक खेती करने की सलाह दी उन्होंने उसके लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी श्री कुलदीप सिंह ने मुख्य अतिथि एवं समस्त अन्य किसानों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कृभको की तरफ से सभी किसान भाइयों को तरल जैव उर्वरक वितरित कर सम्मानित किया गया।
