पुरानी पेंशन बहाली हेतु राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
यज्ञ भगवान सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करे –रूपेश
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर 26 मार्च राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जिसमें मुख्य यजमान के रूप में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और आचार्य का कार्य उपाध्यक्ष मदन मुरारी शुक्ल ने किया। इस यज्ञ में कर्मचारियों के परिवार के लोग भी शामिल रहे।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी कर्मचारी सपरिवार यज्ञ भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें जिससे सरकार शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करें।
आचार्य मदन मुरारी शुक्ल ने वैदिक मंत्रोचार से यज्ञ व हवन का कार्य संपन्न कराया।
इस अवसर परअश्वनी श्रीवास्तव, गोविंद जी, वरुण बैरागी,राजेश सिंह,कनिष्क गुप्ता, रिजेश श्रीवास्तव रवि, अशोक गुप्ता, महेंद्र चौहान, जामवंत पटेल, रमेश भारती, राममिलन पासवान, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
