चोरी करने वाले 02 अभियुक्तो के विरूद्ध की गयी गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित माफियाओं/अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्गदर्शन व सहायक पुलिस अधीक्षक चौरीचौरा गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना पिपराईच पुलिस द्वारा गैंग लीडर 1. सन्नी उर्फ शनी यादव पुत्र राजेश यादव निवासी बड़ेगाव थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर 2 लकड़ू पुत्र गुड्डू निवासी बड़ेगांव थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर है जो अपने गैंग के सदस्यो के साथ सुसंगठित आपराधिक गैंग बनाकर अपने आर्थिक, भौतिक लाभ हेतु चोरी से संबंधित अपराध करने के अभ्यस्त अपराधी है । इस गैंग के लीडर एवं सदस्य के अपराधिक गतिविधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट जनपद गोरखपुर से अनुमोदन प्राप्त कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 308/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया ।
