चोरी करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 04 वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार, 02 बोरी गेहूँ बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चलायें जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह उरूवा बाजार के नेतृत्व में उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह के द्वारा मुखबीर खास की सुचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 88/23 धारा 379/504/506/411भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. सिरपत यादव पुत्र ओरी यादव 2. राजन यादव पुत्र सिरपत यादव 3. बिन्द्रेश यादव पुत्र सिरपत यादव 4. अभिनेश यादव पुत्र बुनेल निवासीगण बेलपार थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया तथा दो बोरी मे लगभग 82 कि.ग्रा. गेहूँ मौके से बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. अरविन्द कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 कमला सिंह यादव थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
4. का0 सत्येन्द्र कुमार यादव थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
5. का0 राहुल कुमार गौतम थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
