निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
पानी प्रचुर मात्रा मे पीये और नियमित व्यायाम करें।
18अप्रैल दिन मंगलवार को उक्त बाते डाक्टर आशीष प्रताप मल्ल ( दन्त मुख व जबड़ा रोग विशेषज्ञ लेक्चर पूर्वांचल इनसटीयूट आफ डेंटल साइंस गोरखपुर व सीईओ मिशन पायरिया मुक्त अभियान ) ने निशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर गोपाल शिशु मंदिर सहजनवाॅ मे कैंप के दौरान बताया । शिविर मे प्रधानाचार्य रामनजर दुबे ने बताया आज के समय मे शिक्षा और नैनिहालो का स्वास्थय भी जरूरी है । विद्यालय के प्रबंधक संजय शुक्ला (जिला पंचायत सदस्य) ने शिविर में चिकित्सको को धन्यवाद व इनके जागरूकता अभियान की सराहनीय की। डाक्टर साहब ने लोगों को ये भी बताया कि इस गर्मी के मौसम मे पानी की प्रचुर मात्रा में पीये , सामान्यतः फ्रिज मे किये गये ठंडे पानी को ना पीये। हरी सब्जियों का सेवन जादा करे । नियमित दो बार टूथब्रश करे साथ ही नियमित व्यायाम करें । इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है । शिविर में लगभग 167 लोगों का निशुल्क जाँच सलाह के साथ टूथपेस्ट व दवा वितिरण किया गया। डाक्टर आशीष प्रताप मल्ल ने बच्चों के दाँतो के बारे मे व स्वस्थ्य को लेकर तंबाकू, पान मसाला, सिगरेट ,बीड़ी, गुलमंजन, शराब, गुटका से होने वाले रोगों व मुख कैंसर के बारे में जानकारी दिये । शिविर मे संदीप कुमार फार्मासिसट, गगन सिंह ( व्यावसायिक प्रबंधक जे एल यम लिमिटेड) व शिक्षकगण , नवीन सिंह मेडिकल रिपंरजेटिव (मैनकाइंड फार्म), गंगेश पांडेय मेडिकल रिपंरजेटिव (शिपला) उपस्थित रहे
