हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
नगरीय निकाय चुनाव के लिए जनपद सम्भल मुख्यालय के साथ तीनों तसहीलों में 24 घंटे काम करने वाला कन्ट्रोल रूम शुरू।
शिकायत प्रकोष्ठ नगरीय निकाय चुनाव के लिए जनपद सम्भल मुख्यालय के साथ जनपद की तीनों तहसीलो में 24 घंटे काम करने वाला कन्ट्रोल रूम शुरू कर दिया गया है। जनपद सम्भल में कन्ट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रभारी अधिकारी, श्री रमेश बाबू एवं सहायक प्रभारी अधिकारी श्री विपिन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। यहॉ आने वाली शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया जायेगा। जनपदीय शिकायत प्रकोष्ठ कन्ट्रोल रूप का मोबाइल नम्बर 8948208700, 05921 243618, तहसील चन्दौसी शिकायत प्रकोष्ठ कन्ट्रोल रूम मोबाइल नम्बर 9454416877, तहसील सम्भल शिकायत प्रकोष्ठ कन्ट्रोल रूम मोबाइल नम्बर 9454416878 एवं तहसील गुन्नौर शिकायत प्रकोष्ठ कन्ट्रोल रूम 9149305907 पर आने वाली शिकायतें शिकायत प्रकोष्ठ नियंत्रण कक्ष में प्राप्त कर नियमानुसार निस्तारण कराने के लिए पाली प्रभारी से हस्ताक्षर करायेंगें। कन्ट्रोल रूम में तीन पालियों जनपद/तहसील स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया जायेगा।
