40 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 500 ग्राम नौसादर व 2 किलोग्राम यूरिया के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा जनपद में अवैध कच्ची शराब की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष गीडा के कुशल निर्देशन में उ0नि0 विकेश उपाध्याय मय हमराह मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता विनीता निषाद पत्नी स्व0 अर्जुन निषाद निवासिनी पिपरी थाना गीडा जनपद गोरखपुर को 2 अदद प्लास्टिक की जरीकैन में कुल 40 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व एक प्लास्टिक की पालीथीन में 2 किलोग्राम यूरिया व एक प्लास्टिक की पालीथीन में 500 ग्राम नौसादर के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 214/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 272 भादवि पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 विकेश उपाध्याय थाना गीडा जनपद गोरखपुर
2. हे0का0 अनिल चौधरी थाना गीडा जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 शैलेन्द्र यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर
4. म0हे0का0 ऊषा त्रिपाठी थाना गीडा जनपद गोरखपुर
5. म0का0 साक्षी थाना गीडा जनपद गोरखपुर