घघसरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
नगर पंचायत घघसरा अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रभाकर दुबे ने अपना पर्चा दाखिल किया है ।
नामांकन के अवसर पर सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की उपस्थिति में दुबे ने
क्षेत्र के लोगों से अपना समर्थन देने का निवेदन किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जी एम सिंह, मिडिया प्रभारी चन्दन तिवारी, बलराम पांडेय, मंडल अध्यक्ष शिवचरन प्रसाद, के के पांडेय,अशोक मौर्य, विनोद पांडेय और भोरई बाबा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
