कुचरचना द्वारा धोखाधड़ी, छल व द्विविवाह करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के कुशल निर्देशन में मनोज कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 581/22 धारा 494,498,467,468,120बी,419,420 भादवी का वांछित अभियुक्त संजय जयसवाल पुत्र स्व0 हिरा लाल जयसवाल निवासी बैक कालोनी पादरी बाजार थाना शाहपुर गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रहा है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 दुर्गेश कुमार शुक्ला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2. का0 राजेन्द्र कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
