मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर देने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने एवं जनपद में हो रहे अपराधो के विरुद्ध अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद गोरखपुर में पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज राजकुमार सिंह के नेतृत्व थाना कैम्पियरगंज की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 231/23 धारा 323,308,504,506 भादवि से सम्बंधित अभियुक्त शेर अली पुत्र भोला नि0 ग्राम जंगल बब्बन टोला दरोगापुरवा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उनि0 उमाशंकर कन्नौजिया थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
2. का0 एकांश सिंह थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
