हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल (नये समाज का दर्पण)। सुनील कुमार त्रिवेदी और हयात नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कर्म सिंह पाल ने संयुक्त रूप से सरायतरीन के नखासा मौहल्ला में एक मुखवीर की सूचना पर दो गोदामों पर छापा मारकर 40 लाख से अधिक रूपयों के सीप बरामद किए हैं। सीपों से निकल रही बदबू से आस पास का माहौल दुर्गन्धमय हो गया है।
वन्यजीव अधिनियम के तहत नदियों और तालाबों से सीपों की तस्करी करने का मामला प्रकाश में आते ही
सरायतरीन में हड़कंप मच गया है। इन सीपों से मोती भी निकलते हैं।
सरायतरीन पुलिस चौकी प्रभारी सुन्दर लाल घटना स्थल पर पुलिस फोर्स के साथ डेरा डाले हुए हैं।
