Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नगर निगम के चल रहे मुकदमों का त्वरित पैरवी कर मुकदमों का कराए निस्तारण : नगर आयुक्त

 नगर निगम के चल रहे मुकदमों का त्वरित पैरवी  कर मुकदमों का कराए निस्तारण : नगर आयुक्त



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर। नगर निगम के विभिन्न केसों की जानकारी प्राप्त कर  पैरवी कर  त्वरित निस्तारण कराने का नगर आयुक्त ने दिया निर्देश दिया।बैठक मे नगर आयुक्त गौरव सिंह  सोगरवाल ने नगर निगम के चल रहे केसों  के सम्बन्ध मे जानकारी ली गयी। नगर निगम के कुल लगभग 650 केस चल रहे है जिसमे से लगभग 250 केस मा उच्च न्यायालय में चल रहे है। बैठक मे  रिजवान उल्लाखान, व0लि0 द्वारा बताया गया की सबसे अधिक केस भूमि व सेवा के सम्बन्ध मे चल रहे है। विधि विभाग के समस्त कर्मचारियों को केसों के सम्बन्ध मे गम्भीरता से कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम द्वारा चल रहे समस्त केसों के सम्बन्ध मे संक्षिप्त जानकारी ली गयी साथ ही जितने केस चल रहे है उन की अद्यतन सूचना उपलब्ध कराये जाने हेतु सम्बन्धित लिपिकों को निर्देशित किया गया नगर निगम के भूमि से सम्बन्धित जितने भी केस मे नगर निगम के पक्ष मे फैसले किये गये है उन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर कब्जा कर लिये जाने हेतु अपर नगर आयुक्त व विधि विभाग के लिपिकों को निर्देशित किया गया नगर निगम के ऐसे केस जो लाम्बित है उन केसों पर प्रभावी पैरवी कर अपने पक्ष मे निर्णित कराये। न्यायालयों के कसों पर विशेष ध्यान दिया जाये जो अधिवक्ता सही से कार्य नही कर रहे उन्हे हटा कर अच्छे अधिवक्ता लगाये जाने हेतु निर्देश दिया गया।उक्त बैठक में अपर नगर आयुक्त,  रिजवान उल्लाखान, व0लि0, संतोष कुमार मिश्रा, लिपिक एवं श्रीमती मधु तिवारी, लिपिक उपस्थित थें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies