नगर निकाय मतदान में लगे कर्मचारियों के निम्न समस्याओं का निराकरण कराएं जिला चुनाव अधिकारी– रूपेश
प्रशिक्षण स्थल पर है मतदान कर्मियों के मतदान की व्यवस्था कराई जाए– अश्वनी
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर 17 अप्रैल नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आपात बैठक पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में भोजनावकाश के समय संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन उपाध्यक्ष मदन मुरारी शुक्ल ने किया। बैठक में अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने जिला निर्वाचन अधिकारी से निम्न मांग किया जिससे सकुशल मतदान संपन्न कराया जा सके, और कर्मचारियों को कोई तकलीफ ना हो। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष श्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने जहां इन सभी मांगों को पूरा करने की बात दोहराई वही मंत्री श्री अश्वनी ने मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण स्थल पर ही मतदान कराए जाने की व्यवस्था की मांग किया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने प्रशिक्षण स्थल पर नाश्ता और मतदान स्थल पर उन्हें पौष्टिक भोजन देने की बात किया।
कर्मचारियों की मांगे निम्न है
(१) मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण स्थल पर ही बैलेट पेपर से उनका मतदान कराया जाना सुनिश्चित करें।
(२) प्रशिक्षण स्थल पर कर्मचारियों को मिनिरल वाटर और हल्के नाश्ते की व्यवस्था की जाए।
(३)मतदान ड्यूटी में लगे सभी प्रकार के कर्मचारियों अधिकारियों के मानदेय का भुगतान बूथ पर ही कराया जाए।
(४) मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को मत दे स्थल तक आने जाने के लिए अच्छी बसों की व्यवस्था कराई जाए।
(५) मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण स्थल पर बुस्टर डोज लगाया जाय तथा कोरोना प्रोटो काल के तहत उन्हें फेस मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स वगैरह दिया जाय ।
