Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

21.05.2023 को दिन रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


दिनांक 21.05.2023 को दिन रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।


प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / सिविल जज (सी०डि०), सम्भल स्थित चन्दौसी श्री मयंक त्रिपाठी, द्वारा बैंक अधिकारीगण के साथ दिनांक- 21.05.2023 को प्रस्तावित लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने हेतु चिन्हित किये गये वादों के सम्बन्ध में दिनांक 18.05.2023 को अपरान्ह 5.00 बजे बैठक की गयी। बैठक में बैंक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण श्री अजय कुमार कैनरा बैंक, श्री राजीव कुमार व इन्द्रजीत सिंह प्रथमा बैंक, श्री महेश कुमार पंजाब नेशनल बैंक, एलडीएम कैनरा बैंक, अजय कुमार शर्मा यूनियन बैंक, राहुल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अश्विनी सिंह, इण्डियन बैंक मौजूद रहे। लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु प्रभारी सचिव द्वारा बैंक के मामलों के ज्यादा से ज्यादा निस्तारित हेतु बल दिया गया। यह जानकारी श्री मयंक त्रिपाठी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज (सी० डि0) ए.सी.जे.एम. सम्भल स्थित चंदौसी द्वारा दी गयी है। बैठक में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies