60 लीटर अवैध अपमिश्रीत कच्ची शराब, 250 ग्राम यूरिया, 100 ग्राम नौसादर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपमिश्रित कच्ची शराब के निष्कर्षण, विक्रय, अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली जनपद गोरखपुर के निकट कुशल पर्यवेक्षण में तथा राजेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष राजघाट गोरखपुर के निर्देशन में उ0न0 राजेन्द्र कुमार सिंह मय टीम द्वारा 60 ली0 अपमिश्रीत अवैध कच्ची शराब 250 ग्राम यूरिया, 100 ग्राम नौसादर के साथ अभियुक्त मुख्तार अली पुत्र दिलशेर अली निवासी घसियारी टोला बसन्तपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 191/2023 धारा 60 आब0अधि0 व 272 भादसं0 पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2. का0 दीपक कुशवाहा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर