अवैध अपमिश्रीत कच्ची शराब के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार कब्जे से 85 ली0 अपमिश्रीत अवैध कच्ची शराब 400 ग्राम यूरिया 250 ग्राम नौसादर बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा नगर निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराये जाने व अपमिश्रित कच्ची शराब के निष्कर्षण, विक्रय, अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली जनपद गोरखपुर के निकट कुशल पर्यवेक्षण में तथा राजेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष थाना राजघाट गोरखपुर के निर्देशन में थाना पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 85 ली0 अपमिश्रीत अवैध कच्ची शराब 400 ग्राम यूरिया 250 ग्राम नौसादर के साथ एक अभियुक्ता प्रभावती निषाद पत्नी स्व. जितू निषाद को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 188/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 272 भादवि पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त एक अभ्यस्त अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर अन्य मुकदमे भी पंजीकृत है । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का नाम-
1- आबकारी निरीक्षक श्याम कुमार गुप्ता आबकारी सेक्टर – 2 जनपद गोरखपुर
2- उ0नि0 प्रभात कुमार राय आबकारी सेक्टर – 2 जनपद गोरखपुर
3- उ0नि0 शेरबहादुर यादव चौकी प्रभारी टीपीनगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
4- मुख्य आरक्षी रितेश कुमार सिंह आबकारी सेक्टर – 2 जनपद गोरखपुर
5- मुख्य आरक्षी राजीव पटेल आबकारी सेक्टर – 2 जनपद गोरखपुर
6- आरक्षी सुनील कुमार राय आबकारी सेक्टर – 2 जनपद गोरखपुर
7- आरक्षी धर्मेन्द्र चौधरी आबकारी सेक्टर – 2 जनपद गोरखपुर
8- महिला आरक्षी बन्दना त्रिपाठी आबकारी सेक्टर – 2 जनपद गोरखपुर
9- म0आरक्षी कंचन पाण्डेय आबकारी सेक्टर – 2 जनपद गोरखपुर
10- का0 दीपक कुशवाहा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर