Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आइजीआरएस डिफॉल्टर का निस्तारण किया जाएगा प्रतिदिन निस्तारित नोडल एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी

 आइजीआरएस डिफॉल्टर का निस्तारण किया जाएगा प्रतिदिन निस्तारित नोडल एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी




हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव



गोरखपुर जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कदापि न बरती जाए आइजीआरएस नोडल प्रभारी /पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी आईजीआरएस कर्मचारियों से कहा कि पूर्व में आईजीआरएस डिफाल्टर निस्तारण महीने के अंतिम तारीख को निस्तारित किया जाता रहा है लेकिन अब शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन डिफाल्टर का निस्तारण किया जाएगा मतलब की आने वाले प्रार्थना पत्र को गुणवत्ता युक्त निस्तारण प्रतिदिन किया जाएगा किसी थाना या अन्य जिम्मेदार के द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। एसपी नार्थ ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जनसुनवाई, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, तहसील व थाना दिवस के लिए समय-समय पर विस्तृत निर्देश दिये गये हैं।  यदि जनसुनवाई, आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा दौरान प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं पाया गया, तो सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies