Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

करिंगा अवस्थित डच मकबरा का होगा जीर्णोद्धार-जिला पदाधिकारी

 करिंगा अवस्थित डच मकबरा का होगा जीर्णोद्धार-जिला पदाधिकारी 

हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार


5 मई 2023, सारण, छपरा। आज दिनांक 5 मई 2023 को जिला पदाधिकारी सारण श्री अमन समीर उप विकास आयुक्त सारण श्रीमती प्रियंका रानी के साथ छपरा सदर प्रखंडअवस्थित करिंगा में अवस्थित ऐतिहासिक डच मकबरा देखने पहुंचे। डच मकबरा एवं कब्रिस्तान के जीर्ण-शीर्ण स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने उसके जीर्णोद्धार हेतु मनरेगा से कार्य प्रारंभ कराने हेतु उप विकास आयुक्त सारण को कहा। विदित है कि लगभग 300 वर्ष पुराना डच मकबरा ताजमहल के वास्तुकला पर निर्मित करवाया गया था। इसे स्थानीय लोग छोटा ताजमहल भी कहते हैं। डच मकबरा के जीर्णोद्धार एवं आसपास के क्षेत्र के विकसित होने से देश-विदेश एवं राज्य से पर्यटक इसे देखने आएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies