चोरी की दो राशि पड़िया (भैस) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियों पर पुर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष उरुवा बाजार अरविन्द कुमार सिंह द्वारा गठित टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 112/23 धारा 379/411 भादवि से सम्बंधित अभियुक्त सिन्टू पुत्र अच्छेलाल निवासी ग्राम चचाईराम थाना उरुवा बाजार जनपद को चोरी गयी दो राशि पाडिया (भैस) के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 राजेश कुमार गुप्ता थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 रविन्द्र कुशवाहा थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
1. का0 विजय कुमार नाग थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
2. का0 राहुल यादव थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर