Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बहजोई के अचलपुर में बच्चों को खुराक पिलाकर किया बूथ का शुभारंभ

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


जिलाधिकारी ने किया पोलियो अभियान का आगाज*


बहजोई के अचलपुर में बच्चों को खुराक पिलाकर किया बूथ का शुभारंभ



 1466 बूथ, 139 ट्रांजिट और 35 मोबाइल टीमें को 3.8 लाख डोज पिलाने का लक्ष्य

संभल (बहजोई) 28मई 2023

 पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का  आज जिलाधिकारी ने विधिवत  रुप से शुभारंभ किया। उन्होंने लक्षित बच्चों को पोलियो खुराक भी पिलाई। सप्ताह भर तक चलने वाले इस अभियान में 3.8 लाख बच्चों को सुरक्षा की पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है। 

   रविवार को जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज हो गया। बहजोई ब्लाॅक के अचलपुर में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बूथ का फीता काटकर पोलियो अभियान का आगाज किया। उन्होंने मौजूद बच्चों को सुरक्षा की खुराक भी पिलाई। साथ स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। सीएमओ डाॅ. तरन्नुम रजा ने बताया कि जिले में 1466 बूथों पर 3.8 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। 

   अभियान में बेसिक शिक्षा, आंगनवाड़ी, पंचायती राज विभाग ने भी सहयोग किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ संतोष कुमार ने बताया कि बूथ के बाद सोमवार से 23 सितंबर तक घर-घर भ्रमण कर 860 टीमें शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाएंगी। 

   देर शाम सीएमओ कार्यालय में बैठक कर दिन भर की गतिविधियों की समीक्षा की गई। खामियां मिलने पर अधीनस्थों को चेतावनी दी और जवाब भी तलब किया गया। यहां डाॅ संतोष कुमार, डाॅ. विरास यादव, संजीव राठौर, डाॅ. दानिश सुहेल, अरशद रसूल, मु. जावेद, प्रवीन कुमार, महेश गौतम, सर्वेश कुमारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies