Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध रोकने व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष पीपीगंज के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश कुमार यादव मह हमराही द्वारा अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 रामअवध निवासी ग्राम कोल्हुआ थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को एक अदद अवैध तमंचा 315 के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके आधार पर मु0अ0सं0 207/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है 


गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. उ0नि0 कमलेश कुमार यादव चौकी प्रभारी कस्बा पीपीगंज थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर । 

2. का0 कमलेश कुमार सिंह थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies