व्यपहरण का अपराध कारित करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निर्देशन में कल्याण सिंह सागर प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के निकट नेतृत्व मे थाना बड़हलगंज की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 298/2023 धारा 363 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त सत्यपाल यादव उर्फ झीनक यादव पुत्र गारद यादव निवासी राजी बैरिया थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 रूपनारायण सिंह थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
2. का0 विवेक मिश्रा प्रथम थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
3. का0 अभिषेक कुमार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
