अवैध तमंचे के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थाना पीपीगंज की पुलिस द्वारा, थाना क्षेत्र ग्राम भीटी तिवारी में दो पक्षो में मारपीट के बाद आपस में अवैध तमंचा लेकर एक दुसरे को देख लेने की बात करते हुए आमने-सामने आ जाने पर मौके पर पुलिस बल पहुँच कर अभियुक्त 1. मनोज उर्फ टुन्नू तिवारी पुत्र रघुनाथ तिवारी निवासी भीटी तिवारी थाना पीपीगंज गोरखपुर के कब्जे से 01 अदद अवैध तंमचा व 01 अदद जिंदा कारतूस व 2. अरविन्द उर्फ भोलू तिवारी पुत्र स्व0 हरि नरायन तिवारी निवासी भीटी तिवारी थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 411/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 412/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 रामदयाल गिरी थाना पीपीगंज, गोरखपुर
2. का0 सत्येन्द्र तिवारी थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर
3. का0 राम नरायन शुक्ल थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
