लूट के दौरान मारपीट करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद जिंदा कारतूस व लूट का सामान बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव व क्षेत्राधिकारी खजनी/अपराध के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बांसगांव चन्द्रभान सिंह मय टीम, स्वाट प्रभारी मय टीम व एसओजी प्रभारी मय टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 499/2023 धारा 394 भादवि, बढ़ोत्तरी धारा 411, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्तों 1.अंकित तिवारी उर्फ शेरु उर्फ रजत पुत्र रमेश निवासी कोटिया विशुनपुर थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 2. केशर चन्द्र उर्फ केशर पुत्र सर्वजीत निवासी कोठरा थाना अहिरौली जनपद आजमगढ़ 3.करन पुत्र महेन्द्र निवासी छितैनी बुजुर्ग थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 01 अदद एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 व लूट का सामान बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 14/08/2023 को थाना बांसगांव क्षेत्र अन्तर्गत घी पोखर में गोली मारकर ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से 1 लाख 68 हजार की लूट किया गया था जिसके संबंध में थाना बांसगांव पर मु0अ0सं0 499/2023 धारा 394 भादवि पंजीकृत किया गया । घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में संयुक्त टीम बनाकर सी0सी0टी0वी फुटेज का अवलोकन करते हुए मुखबीर खास की सूचना पर लूट कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
अपराध का तरीका-
अभियुक्तो द्वारा मुख्यत: बैंक और ग्राहक सेवा केन्द्रों को टारगेट किया जाता है । एक व्यक्ति बैक/सेवा केन्द्र में आने जाने वाले लोगो की रेकी करते था और दो व्यक्ति उसके बताये हुए व्यक्ति से रास्ते में लूट करते थे ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. निरिक्षक मधुपनाथ मिश्रा प्रभारी एसोजी जनपद गोरखपुर मय टीम
2. थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 सूरज सिंह प्रभारी स्वाट जनपद गोरखपुर मय टीम
4. वरि0उ0नि0 लक्ष्मी नारायण द्विवेदी थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
5. व0उ0नि0 अरुण कुमार सिंह थाना गोला जनपद गोरखपुर
6. उ0नि0 राम सिंह चौकी प्रभारी हरनही थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
7. उ0नि0 अश्वनी कुमार चौबे चौकी प्रभारी कौड़ीराम थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
8. उ0नि0 रंजीत तिवारी थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
9. उ0नि0 अनिश कुमार सिंह थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
10. उ0नि0 इन्द्रजीत कुशवाहा थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
नोट- घटना का सफल अनावरण/अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा 25 हजार रूपये के ईनाम से पुरस्कृत किया गया ।
