Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी करने के आरोप में 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 36500/- रुपया बरामद

 चोरी करने के आरोप में 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 36500/- रुपया बरामद



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के नेतृत्व में, उ0नि0 कृष्णकांत यादव मय हमराह के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 277/23 धारा 379 भादवि  से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1.रमाकांत साहनी पुत्र मंगरु साहनी निवासी कपरवार घाट थाना बरहज जनपद देवरिया, 2. शिव कुमार साहनी पुत्र ईश्वर साहनी निवासी कपरवार घाट थाना बरहज जनपद देवरिया, 3. विंध्याचल यादव पुत्र पूजन यादव निवासी नौका टोला कपरवारघाट थाना बरहज जनपद, 4. भरत चौहान पुत्र शंकर चौहान निवासी कपरवार घाट थाना बरहज  जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी के पशुओं को बेचने से प्राप्त 36500/- रुपये बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-619/23 धारा 379,411,413 भादवि पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वादी के घर से पशुओं को हम लोगो द्वारा चुराकर बेच दिया गया था जिससे प्राप्त पैसे को हम लोगो द्वारा बाटा जा रहा था कि पुलिस द्वारा हमे गिरफ्तार कर लिया गया ।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-


1-उ0नि0 कृष्णकांत यादव थाना बडहलगंज गोरखपुर

 2- उ0नि0 अजय राज यादव थाना बडहलगंज गोरखपुर

3-कां0 मिथलेश कुशवाहा थाना बडहलगंज गोरखपुर

4-कां0 नवतेज कुमार थाना बडहलगंज गोरखपुर

5- कां0 मनोज यादव थाना बडहलगंज गोरखपुर

6-कां0 अतुल यादव थाना बडहलगंज गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies