प्रतियोगी परीक्षाओ में साल्वर गिरोह के रुप में कार्य करने वाले 05 अपराधियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “ऑनलाइन पेपर सॉल्व करने” के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष शाहपुर द्वारा गैंग लीडर आकाश श्रीवास्तव उर्फ अंकित पुत्र उमाशंकर लाल श्रीवास्तव निवासी 812/F विष्णुपुरम भेड़ियागढ थाना शाहपुर जिनका एक विधि विरुद्ध गैंग है, के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है । उक्त गैंग का लीडर आकाश श्रीवास्तव उर्फ अंकित पुत्र उमाशंकर लाल श्रीवास्तव निवासी 812/F विष्णुपुरम भेड़ियागढ थाना शाहपुर स्वयं है जो स्वयं व अपने गिरोह के अन्य 04 सदस्यों (सहअभियुक्त) 2. नीरज लाकड़ा पुत्र रणधीर सिंह निवासी जाहरी थाना सदर जनपद सोनीपत ,हरियाणा 3. अभिनाश यादव पुत्र शीतला प्रसाद यादव निवासी मकान नं0 1321 आदर्श नगर थाना कोतवाली उन्नाव जनपद उन्नवा 4. विनय मोहन यादव पुत्र दुर्बल यादव निवासी सौरहा थाना पनियरा जनपद महराजगंज 5. सन्तोष कुमार यादव पुत्र जनार्दन यादव निवासी तीतनपार थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर के साथ भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में आनलाइन परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थी की जगह साल्वर बैठाकर एवं एप्प के माध्यम से नकल कराने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर ऑनलाइन पेपर सॉल्व करने का अपराध कारित करते रहते हैं । जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं ऑनलाइन पेपर सॉल्व करने के अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट प्राप्त कर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंग लीडर आकाश श्रीवास्तव उर्फ अंकित पुत्र उमाशंकर लाल श्रीवास्तव निवासी 812/F विष्णुपुरम भेड़ियागढ थाना शाहपुर व गिरोह के 04 अन्य सदस्यों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 622/2023 धारा धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 पंजीकृत किया गया ।
