फिनकेयर स्माल फाइनेंस बैंक का पैसा गबन करने के आरोप में कर्मचारी/वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गबन का 134760 रु0, टैबलेट, फिंगर प्रिंट डिवाइस व रसीद बुक बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, कैम्पियरगंज गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अम्बरीश बहादुर मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 424/23 धारा 408,411 भा0द0सं0 से सम्बंधित अभियुक्त महेन्द्र कुमार गौड़ पुत्र श्री निवास गौड़ ग्राम लक्ष्मीपुर, कैथवलिया थाना कोल्हुई जनपद महाराजगंज को गबन का 134760 रु0, टैबलेट, फिंगर प्रिंट डिवाइस व रसीद बुक के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि फिनकेयर स्माल फाइनेंस बैंक के मैनेजर द्वारा दिनांक 15.08.2023 को तहरीरी सूचना बावत बैंक का कर्मचारी महेन्द्र कुमार गौड़ (फिल्ड आफिसर) द्वारा दिनांक 14.08.2023 को समूहों से पैसा वसूलने हेतु क्षेत्र मे गये थे जो कुल 143150 रुपया वसूल कर बैंक का पैसा गबन करने की नियत से पैसो को छिपा लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 अम्बरीश बहादुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. हे0का0 निखिल वर्मा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3. का0 प्रदीप वर्मा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर।
