Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भाजपा से 9 सदस्य सपा से तीन सदस्य निर्वाचित घोषित नगर निगम कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित घोषित

 नगर निगम कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित घोषित


. भाजपा से 9 सदस्य  सपा से तीन सदस्य निर्वाचित घोषित



16 पर्चा लिया गया  14 जमा किए गए दो प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया



12 सदस्यीय कार्यकारिणी में 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित




हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


।गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्य  निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 16 पर्चा खरीदा गया था 14 प्रत्याशियों ने अपना अपना पर्चा भरकर जमा किया 2 प्रत्याशियों रीना यादव, समीना ने अपना पर्चा वापस ले लिए बचे 12 प्रत्याशी  मैदान में थे जो निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए  12 कार्यकारिणी सदस्यों में से 9 सदस्य भारतीय जनता पार्टी तीन समाजवादी पार्टी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी/ लेखा अधिकारी रवि सिंह ने प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने विजई प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरण कर आगामी कार्यकारिणी की बैठक में भरपूर सहयोग और नगर निगम के चौमुखी विकास में अपना अहम योगदान देने का भरोसा जताया। बसपा से रीना यादव समीना के नाम वापस लेने के बाद चुनाव नहीं हुआ।

भाजपा से

अजय राय आनंद वर्धन

रणजय सिंह धर्मदेव चौहान

देवेन्द्र कुमार गौड़ 'पिन्टू'

अजय कुमार ओझा मनोज कुमार

रविन्द्र सिंह मनु जायसवाल

सपा.....

विश्वजीत त्रिपाठी जुबेर अहमद

 विजेन्द्र अग्रहरि

बसपा से 

रीना यादव समीना ने पर्चा वापस लिया

 कार्यकारिणी के 12 सदस्य अब अपने अप सभापति  का चुनाव अगले निर्धारित कार्यक्रम पर करेंगे। पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार नगर निगम सदन में सुबह 11 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा, सपा और बसपा उम्मीदवारों ने नामांकन किया। 12 सदस्यों के लिए 14 उम्मीदवारों के नामांकन करने से चुनाव की तैयारी होने लगी ।

वरिष्ठ पार्षदों के निवेदन पर रीना यादव और समीना ने अपना परिचय वापस लिया जिससे चुनाव नही हुआ और सभी 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए। चुनाव के दौरान नगर निगम के समस्त अधिकारी व पार्षद गण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies