Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कूटरचित नियुक्ति-पत्र तैयार कर अवैध तरीके से नगर निगम गोरखपुर में सफाई कर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर पैस लेने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

 कूटरचित नियुक्ति-पत्र तैयार कर अवैध तरीके से नगर निगम गोरखपुर में सफाई कर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर पैस लेने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में, थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 294/2023 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना कोतवाली गोरखपुर से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र राम दुलारे निवासी तिघराखुर्द पो0 कौडीराम थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ विवरण- अभियुक्त एक शातिर किस्म का जालसाज अपराधी है, जो कूटरचित तरीके से सफाई कर्मी का अवैध नियुक्ति-पत्र तैयार कर नगर निगम गोरखपुर में सफाई कर्मी की अवैध नौकरी दिलाता है । पूछताछ के उपरान्त अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि अब तक कुल 9 लोगो को अवैध नियुक्ति पत्र दिया हूँ । इसी क्रम में अभियुक्त द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वादी से रू0 50,000/- लेकर नगर निगम में सफाई कर्मी का अवैध नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र दिलाया गया ।


गिरफ्तारी में शामिल पुलिस  टीम-

1. उ0नि0 अवनीश कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली, गोरखपुर

2. कां0 जनार्दन यादव थाना कोतवाली, गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies