Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

खुद को सत्ताधारी दल का नेता में किया दुर्व्यवहार दुर्व्यवहार का मामला नगर पंचायत पिपराईच के सीसीटीवी में कैद

 खुद को सत्ताधारी दल का नेता में किया दुर्व्यवहार





दुर्व्यवहार का मामला नगर पंचायत पिपराईच के सीसीटीवी में कैद


हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


पिपराईच । नगर पंचायत कार्यालय में टैक्सी स्टैण्ड का ठेका मैनेज कराने पहुचे एक दबंग ने पत्रकारों से दुर्व्यवहार किया जो नगर पंचायत के सीसीटीवी में दर्ज हो गया । 

खुद को भाजपा नेता बताने वाले  संघर्षमणि उपाध्याय आज अपने दलबल के साथ नगर पंचायत पिपराईच कर कार्यालय पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद मीडियाकर्मियों के साथ उन्होंने ठेके की खबर को लेकर न सिर्फ धमकी दी बल्कि जबरन कार्यालय से बाहर करने का प्रयास किया।

आपको बताते चलें कि नगर पंचायत के सभासदों का कहना है कि पिपराईच में जिस टैक्सी स्टैंड का ठेका होना है वहां न तो पीने के पानी की व्यवस्था है न ही कोई अन्य मूलभूत सुविधा है। इसके अलावा जिस स्थान पर स्टैंड बनाया गया है वो भूमि नगर पंचायत की नही है।

पिछली बार सिर्फ एक ही ठेकेदार के होने से नीलामी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies