शिवअवतारी गुरू श्री गोरक्षनाथ के दरबार में।पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए अर्जी लगाई
बाबा गोरखनाथ के आशीर्वाद से बहाल होगी पुरानी पेंशन–;रूपेश
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर 18 अगस्त राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने हेतु आज बाबा गोरखनाथ के मंदिर में माथा टेका और परिषद के पैड पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने वाली अर्जी गुरू श्री गोरक्षनाथ जी के चरणों में रखकर उनसे प्रार्थना किया।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की गोरखनाथ मंदिर हम सबके आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है यहां पर हम जो भी इच्छा लेकर आते हैं गुरु गोरखनाथ के आशीर्वाद से वह इच्छा पूरी होती है। आज हम सभी कर्मचारी इस इच्छा के साथ आए हैं कि बाबा का आशीर्वाद मिलेगा और पुरानी पेंशन बहाल होगी और अब हमें पूर्ण विश्वास है कि बाबा गोरखनाथ के प्रेरणा से यह सरकार पुरानी पेंशन बहाल करेगी।
इस अवसर पर वरुण बैरागी, राजेश सिंह, मदन मुरारी शुक्ला, फूलई पासवान, जामवंत पटेल, अशोक पाठक, कनिष्क गुप्ता, रामजी श्यामनारायण शुक्ल आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

