अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के निष्कर्षण व विक्रय करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपमिश्रित कच्ची शराब के निष्कर्षण व विक्रय से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना शाहपुर के नेतृत्व में उ0नि0 सत्यप्रकाश चौबे मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 977/2020 धारा 272 भादवि0 60 अबकारी एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त गरुल चौहान उर्फ अरुन चौहान पुत्र श्रीलाल चौहान निवासी जंगल सालिकराम थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 सत्यप्रकास चौबे थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
3. का0 राहुल सरोज थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
4. का0 अरुण कुमार गुप्ता थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
