Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सीओ कैंट और कैंट थाना प्रभारी ने मोहद्दीपुर क्षेत्र में पैदल गश्त करके लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

 सीओ कैंट और कैंट थाना प्रभारी ने मोहद्दीपुर क्षेत्र में पैदल गश्त करके लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास




हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर वएस पी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई के पर्यवेक्षण में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने आज दलबल के साथ मोहद्दीपुर क्षेत्र में पैदल ग्रस्त करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया पैदल गश्त के दौरान सीओ कैंट  ने आम जनमानस को जागरुक करते हुए बताया कि कोई भी संदिग्ध वस्तु व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी पुलिस को सूचना दे जलसाजो से सावधान रहे। पुलिस द्वारा कोई भी चेकिंग अभियान चलाया जाता है तो उसमें पुलिस वर्दी में मौजूद होती है ऐसे में बिना वर्दी के अगर कोई चेक करता है और आपका कीमती समान को लेने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है। आगामी रक्षाबंधन के त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए बाजार में भीड़भाड़ रहती है जिसका फायदा चोर उचक्के उठाते हैं ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने कहा जिनके दुकान या प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा लगा है उसे कमरे का रूप अपने दुकान के सामने जरूर करें और यह जरूर चेक कर ले की कैमरा ठीक से कम कर रहा है कि नहीं क्योंकि अगर कोई घटना घटित होती है तो सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी और आरोपी को पकड़ने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी। आम जनमानस से अपील है कि पुलिस की मदद करें पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies