Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

धोखाधडी से जमीन का बैनामा कराने व पैसे हड़पने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

 धोखाधडी से जमीन का बैनामा कराने व पैसे हड़पने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी ओमकारनाथ तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना चौरी चौरा गोरखपुर के नेतृत्व में व0उ0नि0 ज्योति नरायन तिवारी मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 245/2023 धारा 328,323,504,506,406,420,343,120बी भादवि से सम्बंधित अभियुक्त शिवसागर यादव पुत्र भीमसेन यादव निवासी ग्राम गनेशपुर थाना हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है  ।

बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर लोगो के जमीन को चिन्हित करके उनके जमीनो को दिखावटी में ज्यादा कीमत लगाकर खरीदते थे, तथा उन्हे फर्जी चेक देकर सारे पैसे हड़प लेते थे । इस गुट के 03 सदस्य रामगोपाल यादव, दीपक निषाद व विशम्भर यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । 


गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-


1. प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर 

2. व0उ0नि0 ज्योति नरायन तिवारी थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर

3. उ0नि0 जयप्रकाश त्रिपाठी थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर 

4. उ0नि0 सुशील कुमार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर 

5. का0 मिथलेश कुमार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies