नाबालिग का व्यपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा महिला सम्बंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पिपराइच के नेतृत्व में उ0नि0 रणजीत कुमार मय टीम द्वारा मु0अ0सं0 621/2023 धारा 363,366,376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त शक्ति पुत्र स्व0 सुदामा निवासी उनौला अव्वल थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम-
1. उ0नि0 रणजीत कुमार थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
2. का0 मनोज यादव थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
3. म0का0 संगीता यादव 20 बैच थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर