Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सारण वन विभाग ने अवैध आरा मिलों के खिलाफ सिसुवां गांव में कार्रवाई शुरू की

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 


सारण वन विभाग ने अवैध आरा मिलों के खिलाफ सिसुवां गांव में कार्रवाई शुरू की




सारण, छपरा 26 अगस्त : जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सारण श्री रामसुंदर के द्वारा बताया गया कि सिसुवां गांव मढ़ौरा प्रखंड में चल रहे अवैध आरा मिलों की सूचना पर पाया गया कि लगभग 10 अवैध आरा मिल बगैर वन विभाग के अनुमति के चल रही था। आरा मिल के ब्लेड और चक्के को वन विभाग कै द्वारा जब्त कर सील कर दिया गया है। यह भी पाया गया कि कुछ वैध आरा मिलों के पास नवीनीकरण के कोई उचित कागजात भी नहीं है। टीम द्वारा उन सभी आरा मिलों को सील कर दिया गया। ये सभी अवैध आरा मिल गलत तरीकों से लकड़ी के अवैध परिवहन और भंडारण में भी शामिल थे।

        वन प्रमंडल पदाधिकारी सारण के द्वारा बताया गया कि स्थानीय लोगों ने अवैध आरा मिलों से होने वाली असुविधा के बारे में शिकायत की थी। निरीक्षण में यह पाया गया कि क्षेत्र में कई नए आरा मिल स्थापित किए गए थे। सभी अवैध आरा मिलों पर सारण जिला वन बल और पुलिस बल की मदद से सफलतापूर्वक कारवाई की गई। इसी प्रकार का अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जिले भर में जारी रहेगा।

         ऑपरेशन में डीएफओ सारण रामसुंदर, रेंज अधिकारी समीर कुमारी, बांके पासवान, वनपाल भीम कुमार, भरत सिंह और वनरक्षी राकेश कुमार, चंद्रमणि शामिल थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies